Monday, Feb 8th, 2010, 2:41 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarअपहर्ताओं के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. सेक्टर—36 थाने की पुलिस ने 3 फरवरी से लापता सेक्टर—52 निवासी 10 वर्षीय सुमित को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों के फोन पर परिजनों से फिरौती मांगने के बाद पुलिस चौकन्ना हुई।



पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है। आरोपियों ने चार दिन तक सुमित को मोहाली के फेज 9 में एक किराये के मकान पर रखा। अपने पुत्र को पाकर जूस विक्रेता जवाहर गुप्ता के चेहर पर चमक लौट आई है। अपहरणकर्ताओं की पहचान मोहाली फेज 1 निवासी आदित्य और धर्मेश कुमार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर अनोख सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को जवाहर गुप्ता ने सुमित के गायब होने की सूचना दी थी। तब लगा था कि बच्च गुम हो गया है। इसलिए डीडीआर दर्ज की गई। चार दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला।



6 फरवरी को जवाहर के पास अपहरणकर्ताओं ने फोन किया। उन्होंने गुप्ता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम जमा कराने के लिए दिल्ली के बैंक का अकाउंट नंबर एसएमएस किया। इसके बाद धन जमा कराया गया। फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। धर्मेश दिल्ली में रहता है। वह कुछ दिन पहले मोहाली आया था। दोनों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: