पांच विवाह कराने का लक्ष्य दिया
सागर. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक बार फिर सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव को 5 विवाह कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। लक्ष्य पूरा न करने वाले सचिव अनुशासनात्मक कार्रवाई के घेरे में आएंगे।
जनपद पंचायत स्तर पर सामूहिक विवाह आयोजन 16 फरवरी को रजाखेड़ी स्थित सामुदायिक भवन परिसर में होगा। जनपद की 86 ग्राम पंचायतों के सचिवों से कहा गया है कि सामूहिक विवाह आयोजन का प्रचार करने के लिए वे गावों में डोंडी पिटवाएं। ताकि जरूरत मंद लोग योजना के तहत अपनी बेटी के हाथ पीले कर सकें।
जनपद सीईओ आरके दीक्षित का कहना है कि वर-वधू के साथ सामूहिक विवाह स्थल पर आने वाले सभी लोगों को भोजन और ठहरने की सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ सिर्फ वही आवेदक उठा सकेंगे जिनकी पुत्री 18 और पुत्र 21 वर्ष के हैं।










