Monday, Feb 8th, 2010, 4:29 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarजिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव : आज गिने जाएंगे वोट

भास्कर न्यूज

अजमेर. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा सोमवार को खुल जाएगा। 20 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन चरणों में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी।



प्रशासन ने मतगणना स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पीसांगन पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना इलेक्ट्रोनिक विभाग के कमरा नंबर 4 व 8, 9 और जवाजा की मतगणना कमरा नंबर 10 एवं 12 में और मसूदा की 17 व 19 नंबर कमरे में होगी। भिनाय की मतगणना मुख्य भवन के कमरा नंबर 12 व 15, किशनगढ़ की सिविल हॉल, अरांई की मुख्य भवन के कमरा नंबर 7 एवं 11, केकड़ी की कमरा नंबर 4 व 6, श्रीनगर पंचायत समिति के सदस्यों की मतगणना सिविल विभाग के कमरा नंबर 15 व 16 में होगी।..शेष पेज x 6



पीसांगन के लिए 27, जवाजा, मसूदा, भिनाय, किशनगढ़, केकड़ी और श्रीनगर पंचायत समिति की मतगणना के लिए 19-19 टेबल लगाई जाएंगी। अरांई पंचायत पंचायत समिति की मतगणना के लिए 17 टेबल लगाई जाएंगी।



जिला परिषद सदस्यों के 1 से 13 वार्ड की मतगणना इलेक्ट्रोनिक विभाग, वार्ड नंबर 14 से 24 तक की मतगणना कॉलेज के मुख्य परिसर और 24 से 31 वार्ड की मतगणना सिविल विभाग परिसर में होगी।
पंचायत समिति सदस्य के 158 में से 152 वार्डो और जिला परिषद के 31 में से 30 वार्डो में सदस्य चुनाव के लिए करीब 1 हजार 50 से ज्यादा मतपेटियां हैं। यहां 158 टेबलों पर करीब पांच सौ मतगणना कर्मचारी और सुपरवाइजर मतगणना करेंगे।



8 रिटर्निग अधिकारी, दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त



जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश यादव ने मतगणना के लिए 8 रिटर्निग और 10 सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए हैं। पीसांगन पंचायत समिति के लिए एसडीओ अजमेर करतार सिंह, जवाजा के लिए ब्यावर एसडीओ आरती डोगरा,श्रीनगर के लिए नसीराबाद एसडीओ ओमप्रकाश, भिनाय के लिए एसीएम श्वेता फगेडिया,अरांई के लिए डीएसओ हरिशंकर गोयल को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भंवरलाल वर्मा और नगर सुधार न्यास के विशेषाधिकारी अनुराग भार्गव को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किया है।



महिला इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज अवकाश



जिला मजिस्ट्रेस्ट राजेश यादव ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के कारण राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार का अवकाश घोषित किया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: