Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Monday, Feb 8th, 2010, 4:34 am [IST]  

danik bhaskarहुड़दंगियों ने हेड कांस्टेबल को पीटा

Bhaskar News

लुधियाना. रास्ता रोककर हुड़दंग मचाने वालों को रोकना पुलिस मुलाजिम को महंगा पड़ा। आरोपियों ने जमकर हेड कांस्टेबल की धुनाई की और उसका वायरलेस सेट भी तोड़ डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।



थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ डच्यूटी में विघ्न डालने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी की पहचान बाड़ेवाल के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि बाकी आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी।



घटना शुक्रवार रात की है। कोचर मार्केट में तैनात हेड कांस्टेबल मेजर सिंह, होमगार्ड के जवान सुनील कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे लोग गश्त करते हुए शाम नगर के नजदीक पहुंचे। तो कुछ लोग रास्ते में रोककर खड़े गाली—गलौज कर रहे थे।



जब मेजर सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने सुनील व उस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने मेजर को बुरी तरह पीटा, इस दौरान सुनील से भी उनकी धक्का —मुक्की हुई। यही नहीं आरोपियों ने वायरलेस सेट भी तोड़ डाला। इस बारे में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगजीत सिंह का कहना है कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। उसे पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। आरोपी सुखप्रीत सिंह का पहले भी पुलिस रिकार्ड बताया जा रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: