Monday, Feb 8th, 2010, 6:58 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarमंत्रीजी के पीए की सेटिंग

Bhaskar News

राजधानी में कोई भी सरकारी काम हो, सबसे पहले मंत्रीजी के पीए को मनाना पड़ता है, लेकिन एक पीए के पुराने पराक्रम फिर चर्चा में आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री रंजना बघेल के पीए अरुण निगम शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अफसरों की सूची में शामिल रहे हैं।



इन पर स्कूलों में होने वाले नलकूप खनन मंे लाखों रुपए की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। इनकी शिकायत खरगोन के पूर्व सांसद इंदौर के मेयर कृष्णमुरारी मोघे ने इंदौर संभागायुक्त से की थी। इसमें कई भ्रष्ट अफसरों के नाम सामने आए जो जांच में दोषी पाए गए।



बीते साल इंदौर संभागायुक्त ने वर्तमान में मंत्रीजी के पीए (तत्कालिक जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र खरगोन) निगम को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने के लिए कलेक्टर खरगोन को सिफारिश भेजी थी। इनके खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए। मामला अदालत भी पहुंचा। अदालत ने संभागायुक्त के फैसले को सही ठहराया पर निगम सुरक्षित स्थान पर पहुंच ही गए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: