Monday, Feb 8th, 2010, 3:02 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarआतंक के देशी आकाओं के सामने नतमस्तक शख्सियत

Ashish Maharishi

Bhaskarबाल साहेब ठाकरे की बढ़ती उम्र भले ही उनका साथ न दे पा रही हो लेकिन आज भी लोग उनके आगे शीश नवा रहे हैं। उनके आगे ही नहीं बल्कि उनके लाडले उद्धव और भतीजे राज ठाकरे के सामने भी नतमस्तक होने से इन शख्सियतों को कोई गुरेज नहीं है।

रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार खुद उन्हें मनाने के लिए उनके घर ‘मातोश्री’ पहुंचते हैं। उद्देश्य ठाकरे से आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का विरोध न करने की गुजारिश करना था। पर सवाल यह उठता है कि आखिर सब ठाकरे से डरते क्यों हैं? आखिर ठाकरे में ऐसा क्या है कि वे बॉलीवुड के शहंशाह से लेकर बादशाह तक और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां तक डरते हैं। लोग डरते ही नहीं हैं बल्कि ठाकरे उन्हें अपने आगे शीश भी नवाने तक के लिए मजबूर कर देते हैं। आईए पहले नजर डालते हैं ऐसे कुछ खास लोगों पर, जो ठाकरे परिवार के सदस्यों के पास किसी न किसी मदद के लिए पहुंचे।

कौन है मुंबई का देशी आका...पढ़ने के लिए क्‍िलक करें

मजबूर मुंबई: आतंक के देशी आका 

पवार खुद पहुंचे ठाकरे के द्वार

आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को नहीं खेलने देने के फतवे के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार बीसीआईसीसी के मुखिया शशांक मनहर के संग बाल ठाकरे के घर पहुंचे और दो घंटे बातचीत की। पवार ने शिवसेना प्रमुख के सामने दलीलें पेश कीं कि राजनीति को खेल से जोड़ने के कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस पर कांग्रेस ने पवार को आड़े हाथों लेते हुए इसे शर्मनाक बताया।

शाहरुख ने कहा, वे बुलाएंगे तो मैं जाऊंगा

कल तक शिवसेना से दो-दो हाथ करने वाले शाहरुख खान का रुख ठाकरे की धमकी के बाद अचानक बदल गया। लंदन से अपनी फिल्म का प्रमोशन करके लौटे शाहरुख खान खुद कहते हैं कि बाल ठाकरे बड़े अच्छे नेता हैं। उनसे कई बार मुलाकात हुई है। यदि वे मुझे बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा। शाहरुख के इस बयान को मीडिया में झुकने का अर्थ लगाया गया।

करण जौहर भी मांग चुके हैं माफी

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी एक फिल्म में बंबई शब्द का क्या उपयोग करते ही राज ठाकरे के निशाने पर आ गए। वेक अप सिड शीर्षक वाली इस फिल्म में मुंबई की जगह बंबई शब्द से बौराए मनसे के कार्यकर्ताओं ने मुंबईभर में करण जौहर और उनकी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिर क्या था? करण को खुद राज के पास जाकर माफी मांगनी पड़ी, तब कहीं जाकर सब शांत हुआ।

ठाकरे के द्वार जब पहुंची प्रीति जैन

बॉलीवुड में हमेशा नए विषयों पर फिल्म बनाने वाले मधुर भंडारकर पर एक मॉडल प्रीति जैन ने जब बलात्कार का आरोप लगया तो पूरा बॉलीवुड भंडारकर के साथ खड़ा दिखा। प्रीति जैन सीधे मातोश्री पहुंचीं और बाल ठाकरे से मदद मांगी। बस फिर क्या था। ठाकरे ने अपना आर्शीवाद प्रीति को दिया और फिर कोई भी शख्स मधुर के संग खड़ा नहीं दिखा।

जया के कारण अमिताभ ने माफी मांगी

अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म के प्रमोशन के दौरान जया बच्चन का हिंदी की तारीफ करना राज ठाकरे को नहीं सुहाया। पूरे मुंबई में द्रोण के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। विवाद बढ़ता देख अमिताभ बच्चन को आगे आना पड़ा और राज ठाकरे से माफी मांग पूरे विवाद को ठंडा किया।

जावेद मियांदाद भी लगा चुके हैं गुहार

पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद वर्ष २क्क्४ में मातोश्री पहुंचकर बाला साहेब ठाकरे से उनकी टीम को मुंबई में खेलने की गुहार लगा चुके हैं। हालांकि यह अलग बात है कि ठाकरे ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया था। बाद में ठाकरे और मियांदाद की मुलाकात मीडिया में काफी दिनों तक छाई रही।

ऐसा क्या है ठाकरे में

ये तो हुए कुछ ऐसे उदाहरण जिसमें राजनेता से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड से जुड़े लोग ठाकरे परिवार के सदस्यों के सामने गुहार लगाने पहुंचे। आइए अब जानते हैं कि शिवसेना के इस बूढ़े नेता में ऐसा क्या है कि अच्छे-अच्छे लोग उनके आगे नतमस्तक होने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

मुंबई यानि बॉलीवुड भी और ठाकरे का गढ़ भी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में है और शिवसेना की पूरी ताकत भी इसी महानगर में है। बाल ठाकरे के खिलाफ जाकर बॉलीवुड यहां एक भी दिन नहीं टिक सकता। शिवसेना के लाखों कार्यकर्ता बाल ठाकरे के एक हुक्म पर बॉलीवुड का तहस-नहस कर सकते हैं। बस उन्हें इंतजार होता है ठाकरे के आदेश का।

शासन-प्रशासन में दखल

महाराष्ट्र सरकार से लेकर नगरीय निकाय तक में मराठियों की दखल है। अधिकांश मराठी कहीं न कहीं अपने आपको शिवसेना के करीब पाते हैं। वजह साफ है। शिवसेना मराठियों के हित की बात करती है।

मुंबई में है ठाकरे परिवार का आतंक

बाल ठाकरे और उनके परिवार के लोगों से डरने की सबसे बड़ी वजह उनकी गुंडागर्दी है। ठाकरे एंड कंपनी न सिर्फ जहर उगलती है बल्कि समय आने पर सड़क पर उतर कर उत्पात मचाने से भी परहेज नहीं करती। ऐसे में कोई भी शरीफ आदमी उनसे पंगा नहीं लेना चाहता है। बॉलीवुड के करोड़ों रुपए फिल्मों में लगे होते हैं तो ऐसे में वे कोई मुसीबत नहीं मोल लेना चाहते। यह बात अन्य लोगों के साथ भी लागू होती है।

ठाकरे के कहर पर भास्‍कर डॉट कॉम के ब्‍लॉग के लिए क्‍िलक करें...

* मुंबई में ठाकरे की आखिरी जंग...!!! by अनुज खरे 

* किसके बाप का शहर है मुंबई by आशीष महर्षि

इसे भी पढ़ें... 

* और क्‍या चाहिए पाकिस्‍तान

* मियांदाद पहुंचे बाला साहेब ठाकरे के दरबार में

* तस्‍वीरों में देखें मियांदाद और ठाकरे को

शाहरुख बनान शिवसेना : फिल्‍म अभी बाकी है मेर यार

शाहरुख खान को शिवसेना चैन से जीने नहीं देगी, यह साफ हो गया है। तभी तो एक के बाद एक धमकी देकर शाहरुख का जीना हराम किया जा रहा है। यहां देखिए इस पूरे आतंक के खेल में किसने क्‍या कहा।

* माय नेम इज खान का विरोध, 'मन्नत' किले में तब्दील 
.* कुछ गलत नहीं कहा, क्यों मांगूं माफी-शाहरुख
* दम है तो पाक में बनाकर दिखाएं फिल्म

* शाहरुख़ को शिवसेना की चेतावनी
* 
शाहरुख खान का पुतला जलाया

ठाकरे के आतंक पर भास्‍कर डॉट कॉम की खास पेशकश.... 

* नफरत की सियासत, जहर उगलते बयानवीर...
* 
बहु की बगावत, अंग्रेजी की वकालत...
* 
मुकेश के बयान पर बवाल, माफी मांगो नहीं तो
* 
सियासत की बिसात पर नफरत के नायक
* 
संघ ने दी सीख, शिवसेना का पलटवार
* 
ठाकरे के कहर से बचाएगी RSS
* 
हिटलर के पुजारी हैं बाल ठाकरे...
* 
धमकी सियासत के महानायक...



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: