Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:26 am [IST]  

danik bhaskarजहां बच्चे बोलते हैं 150 भाषाएं

Agency

लंदन. आपको यकीन नहीं होगा कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है जहां के बच्चे 150 से ज्यादा भाषएं बोलते हैं। जी हां, यह सौ फीसदी सच है। ब्रिटिश शहर ‘रीडिंग’ के बच्चे तेलुगु, पंजाबी और उर्दू सहित 150 से ज्यादा भाषएं बोलते हैं।



‘रीडिंग’ मंे किए गए एक ताजा अध्ययन में पाया गया है कि यहां के स्कूलों में अनजानी सी अफ्रीकी बोलियों से लेकर दक्षिण अमेरिका की प्राचीन ‘एज्टेक ’ भाष भी बोली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, उर्दू, पंजाबी और पोलिश बोलने के अलावा यहां के लोग घाना की बोली ‘अकन’, दक्षिण-मध्य अफ्रीकी भाष ‘चिचेवा’, नेहुआतल की जुबान ‘एज्टेक’ और भारतीय भाष ‘तेलुगू’ भी बोलते हैं।

हालांकि रिपोर्ट कहती है कि ब्रिटिश शिक्षा व्यवस्था में अंग्रेजी पर थोड़ी या जरा सी भी पकड़ नहीं रखने वाले लोगों के दाखिले से स्कूलों पर दबाव बढ़ गया है। यहां तक कि ब्रिटिश सरकार को भी यह कबूल करना पड़ा है कि भाषओं की ‘असाधारण’ संख्या स्कूलों के दबाव में इजाफा कर देगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: