Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:34 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarबांग्लादेश चाहता है भारत से बेहतर संबंध: जिया

Agency

ढाका. सरकार पर ‘भारत के हाथों बिक जाने’ का आरोप लगाने के कुछ हफ्तों बाद बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बीएनपी ने कहा है कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया ने ढाका में नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त रजीत मित्तर से मुलाकात के बाद यह बात कही।



बीएनपी के प्रवक्ता के अनुसार जिया ने कहा,‘हम द्विपक्षीय व्यापार इस तरह बढ़ाना चाहते हैं जिससे दोनों देशों को लाभ मिल सके।’ विपक्षी नेता की यह टिप्पणी उनकी सरकार के साथ हुई तीखी बहस के बाद आई है। यह तीखी बहस प्रधानमंत्री शेख हसीना की पिछले माह की नई दिल्ली यात्रा के बाद हुई थी।



‘उल्फा के लिए हथियारों की तस्करी की कोशिश की थी बेटे ने’



बांग्लादेश में अब तक के सबसे बड़े हथियार घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का पुत्र तारिक रहमान असम में उल्फा के लिए हथियारों की निष्फल तस्करी में शामिल था।



हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार हफीजुर रहमान ने मजिस्ट्रेट के सामने दावा किया कि अप्रैल 2004 को तारिक रहमान ने उल्फा नेता परेश बरुआ से मुलाकात की थी।’ अधिकारियों ने बताया हफीज ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने इकबालिया बयान में खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली पूर्व गठबंधन सरकार के कई महत्वपूर्ण लोगों का नाम लिया।



इसमें खुफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं। पूछताछ के दौरान उसने मजिस्ट्रेट को बताया कि हवा भवन में बरुआ की सुरक्षा का जिम्मा उसके पास था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: