Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:43 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskar'इतिहास देखो, हमने कभी नहीं किया भारत का समर्थन'

Agency

वाशिंगटन. अमेरिका ने पाकिस्तान की इस सोच को गलत बताया है कि भारत-पाक संबंधों में वह भारत का समर्थन करता रहा है। अमेरिकी रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स का कहना है कि नई दिल्ली को ऐसे उद्देश्य के लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं है। दोनों देशों को द्विपक्षीय आधार पर मतेभद सुलझाने चाहिए।



गेट्स ने कहा, ‘जो लोग इतिहास पर नजर रखते हैं, उन्हें पता होगा कि कुछ समय पहले तक भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं थे।’ उन्होंने यह टिप्पणी हाल में पाकिस्तान यात्रा के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में की है।



पेंटागन ने इसका पूरा विवरण जारी किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के दौरान दोनों देशों ने कहा था कि वे द्विपक्षीय आधार पर अपने विवाद हल करना चाहते हैं। खुली और पारदर्शी बातचीत आपसी गलतफहमियों को खत्म करने का एक रास्ता है।



गेट्स ने कहा कि अफगानिस्तान में भूमिका को लेकर भी दोनों देशों के बीच संदेह हैं। भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत में उन्हें इसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: