Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:51 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपेंच नेशनल पार्क में घूमेंगे मोती और चम्पा

Bhaskar News

इंदौर. यदि सब कुछ ठीक रहा तो जू का लोकप्रिय हाथी का जोड़ा मोती और चम्पा मध्यप्रदेश के ही पेंच नेशनल पार्क में चहलकदमी करते नजर आएंगे। केंद्रीय जू प्राधिकरण के निर्देशों के बाद दोनों को खुले माहौल में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।



वन विभाग ने बाकायदा भोपाल मुख्यालय पत्र भेजकर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी। इसके बाद नेशनल पार्क और वन्य अभयारण्य को पत्र लिखे गए थे। हाल में पेंच नेशनल पार्क ने दूसरा पत्र भेजकर एक दल भेजने की बात कही है। इसी माह के अंतिम सप्ताह तक पेंच नेशनल पार्क के महावतों का दल इंदौर पहुंचेगा। दल दो दिन मोती-चम्पा के साथ रहेगा और फिर ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।



जू प्रशासन व वन विभाग तैयार- जू प्रशासन और वन विभाग ने नेशनल पार्क का पूरा साथ देने का कहा है। वन विभाग के डीएफओ एल. कृष्णमूर्ति का कहना है हमने मुख्यालय पत्र भेजा था, अब जो भी नेशनल पार्क हाथियों को लेना चाहेगा, हम सहयोग करेंगे।



उग्रता बन सकती है परेशानी- पेंच के अलावा कुछ अन्य अभयारण्य भी हाथियों को ले जाने को तैयार हैं, लेकिन मोती की उग्रता इसमें बाधक बन सकती है। चार वर्ष पहले गुस्से में मोती ने महावत को घायल कर दिया था। कुछ माह पहले घुमाने के लिए बाहर निकाले जाने पर चम्पा भी उग्र हो गई थी।



हम पूरी तरह तैयार हैं
पत्र की कॉपी मिल चुकी है, हमें नेशनल पार्क की टीम के आने का इंतजार है। चीफ कंजरवेटिव फॉरेस्ट से जो भी निर्देश मिलेंगे, हम उसका पालन करवाएंगे। हम प्राधिकरण के निर्देशों का पालन करेंगे। अगर किसी ने नहीं लिया तो दोनों हमारे पास ही रहेंगे।-डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी अधिकारी चिड़ियाघर

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: