Tuesday, Feb 9th, 2010, 7:19 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarहैती भूकंपः हजारों बच्चों की चोरी

Agency

पोर्ट ओ प्रिंस. भूकंप के बाद भूख की त्रासदी झेल रहे हैती में बच्चों की चोरी और अवैध रूप से गोद लेने वालों की बाढ़ सी आ गई है। बिना वैधानिक प्रक्रिया के गोद लिए गए बच्चों की बरामदगी के बाद भी इनके मां-बाप इनको वापस लेने को तैयार नहीं हैं।

कारण उनके पास इन बच्चों का पेट भरने की व्यवस्था नहीं है। अमेरिका, कनाडा और नीदरलैंड की तमाम मिशनरीज और सामाजिक संस्थाएं यहां अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने के प्रयास में हैं। बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं।

हाल ही में स्थानीय पुलिस ने 4 अमेरिकी मिशनरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से गोद लिए गए 32 बच्चे बरामद किए हैं। पर इन बच्चों को उनके मां-बाप वापस नहीं लेना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अगले साल तकहैती से 7000 बच्चे गोद की प्रक्रिया के बाद दूसरे देशों को चले जाएंगे।

अमेरिका ने हैती के अनाथालयों में बच्चों की भीड़ को कम करने के लिए गोद की प्रक्रिया को तेज किया है। ऐसा अनुमान है कि तीन लाख बच्चों ने भूकंप में अपने मां-बाप या इनमें से किसी एक को खो दिया है। भूकंप में करीब दो लाख लोगों की मौत हुई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: