Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 1:47 am [IST]  

danik bhaskarकॉलेजों को मैरिट पर दाखिले का हक

रजनीश शर्मा

जालंधर. पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) से एफीलिएटेड इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेजों में 12वीं की मैरिट के आधार पर होने वाले दाखिलों का अधिकार इस बार कॉलेजों के पास होगा। हर बार सीट आवंटन यूनिवर्सिटी प्रबंधन का काउंसलिंग सैल ही कराता रहा है। कॉलेज सीटों पर दाखिले कंबाइंड एन्ट्रेस टैस्ट (सीईटी) 2010 की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद लेंगे।



सीटें मैनेजमैंट कोटे के तहत ही भरी जाएंगी, जिसका सीधा लाभ कॉलेजों को होगा। 34वीं अकादमिक काउंसिल की मीटिंग में सोमवार को फैसले पर आम सहमति आसानी से बन गई। वाइस चांसलर डॉ. रजनीश अरोड़ा, डीन अकादमिक डॉ. एनपी सिंह व रजिस्ट्रार डॉ. नछत्तर सिंह ने सीईटी 2010 की प्रक्रिया व शैड्च्यूल जारी किया।



डॉ. अरोड़ा ने बताया कि सीईटी संबंधी पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। सीईटी प्रास्पैक्ट्स 10 मार्च को जारी होगा। फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल होगी। सीईटी एग्जाम 2 मई को होगा तथा रिजल्ट 15 मई को घोषित किया जाएगा। एक जून से शुरू होने वाली काउंसलिंग ऑनलाइन सिस्टम पर आधारित होगी जो दो चरणों में करवाई जाएगी।



दस जुलाई को काउंसलिंग समाप्त होगी, जबकि 31 जुलाई तक कॉलेजों को मैनेजमेंट कोटे की सीटें भरने का समय दिया जाएगा। डीन डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सीईटी की बजाए यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस बार एआईईई (आल इंडिया एंट्रैंस एग्जामिनेशन फार इंजीनियरिंग) के जरिए कॉलेजों में सीटें भरने को प्रयासरत था, मगर सरकारी प्रक्रिया की जटिलता व देरी के कारण सहमति नहीं बन सकी।



वहीं यूनिवर्सिटी नए सत्र से एम फर्मा व एमटैक प्रोग्राम के लिए इन कैंपस दाखिले शुरू करने जा रही है। डीन डॉ. सिंह ने बताया कि दोनों प्रोग्राम के दाखिले देशव्यापी टैस्ट के आधार पर लिए जाएंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: