Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 6:45 am [IST]  

danik bhaskarरुचिका कांड: राठौर के वकील को भी धमकी

Bhaskar News

अम्बाला.रुचिका आत्महत्या प्रकरण के आरोपी पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर के वकील रहे अजय जैन को भी धमकी भरा पत्र मिला था। हालांकि तब जैन ने उसे हल्के में लिया। मगर सोमवार को चंडीगढ़ में राठौर पर हुए हमले के बाद जैन भी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को फिर पुलिस अधिकारियों से बात की और सुरक्षा की मांग की है।

राठौर के खिलाफ जब अम्बाला स्थित सीबीआई अदालत में उक्त प्रकरण में सुनवाई चल रही थी, तब जैन ही उनके वकील थे। यही नहीं राठौर पर लगाई गई धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने धारा 306 को निरस्त कर दिया था।

जैन ने बताया कि करीब महीना भर पहले उनके घर पर एक गुमनाम पत्र डाक से आया था। जिसमें उन्हें राठौर के पक्ष में ब्यान न देने की हिदायत दी गई थी। साथ ही यह धमकी भी दी थी कि यदि उन्होंने यह मामला नहीं छोड़ा तो उन्हें किसी रोज निशाना बनाया जाएगा।

वह रोज कोर्ट आते-जाते हैं। जैन के मुताबिक तब उन्होंने डीजीपी व एसपी को धमकी भरे खत के बारे अवगत करवा दिया। हालांकि तब उन्हें यह पत्र शरारत लगा था, इसलिए उन्होंने मामला दर्ज करवाने पर जोर नहीं दिया था। जब राठौर को छह माह की सजा हुई थी तो अजय जैन ने कई न्यूज चनलों के लाइव शो में भाग लिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।रामेश्वर शर्मा, डीएसपी, हेडक्वार्टर।




* रुचिका यौन उत्पीड़न : स्कूल को नोटिस देगा CBSE
* रुचिका मामले में राठौर को मिली अंतरिम राहत
* रुचिका मामले में राठौर को ज़मानत
* रुचिका मामला: चलेगा ऑनलाइन अभियान
* रुचिका के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब
* रुचिका मामला : ट्रायल कभी शुरू ही नहीं हुआ
* रुचिका मामला : स्कूल के समर्थन में आया चर्च
* रुचिका केस: सीबीआई ने तेज की जांच
* रुचिका यौन उत्‍पीड़न : नए केसों की जांच करेगी CBI
* रुचिका के भाई को फंसाने वाला काबू
* रुचिका के भाई को झूठे मामले में फंसाने वाला गिरफ्तार
* रुचिका यौन उत्‍पीड़न : राठौर की बेल खारिज, जेल जाएंगे !
* रुचिका का स्कूल दोषी: जाँच रिपोर्ट
* रुचिका का स्कूल शक के घेरे में
* रुचिका मामला : जांच जारी, नहीं मिले सभी टीचर
* रूचिका कांड आरोपी को हो कड़ी सजा
* रुचिका मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित हो : रजत
* रुचिका प्रकरण की दोबारा जांच हो
* रुचिका मामला : दो विषयों में आई थी कंपार्टमेंट
* रुचिका यौन उत्पीड़न : जल्दी छिन जाएगा राठौर का मेडल
* रुचिका मामला : पुलिस अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा
* रुचिका प्रकरण पर किया प्रदर्शन
* रुचिका प्रकरण : नाम के आगे लिखा है ‘स्ट्रक ऑफ’


  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: