रावताणियों की ढाणी तक नहीं पहुंची बिजली
बालोतरा & निकटवर्ती असाडा गांव की सरहद में स्थित रावताणियों की ढाणी के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्थानीय वाशिंदों ने मुख्यमंत्री सबके लिए विद्युत योजना में आवेदन भी किया और डिमांड राशि तक जमा करवा दी, मगर आज तक यहां बिजली नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। ढाणीवासी जगदीश देवासी ने बताया कि इन ढाणियों में करीब तीन सौ की आबादी है। हमने 22 अगस्त 09 को बिजली की फाइलें जमा करवा दी, इसके बाद 6 अप्रेल को डिमांड राशि भी जमा करवाई। लेकिन आज तक ढाणियों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाए। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की है कि ढाणियों तक मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्देश देकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करें।










