कैंप फायर में घोड़ा टोली अव्वल
पलसाना& संस्कार विद्या निकेतन सीसै स्कूल के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। समापन के पहले रविवार को रात को कैंप फायर किया गया, जिसमें घोड़ा टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दो दिवसीय शिविर में स्काउट गाइडों को शिविर कला, स्काउट आंदोलन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच फूलन देवी ने कहा कि स्काउट-गाइडों को शिविर में अर्जित ज्ञान जीवन में उतारकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व स्कूल के स्काउट-गाइडों ने सोमवार को जन चेतना रैली निकाली। रैली के दौरान स्काउट-गाइडों ने पल्स पोलियो, पर्यावरण, स्वच्छता, पौधरोपण संबंधी नारे लगाए। इस अवसर पर स्कूल निदेशक प्रमोद भारद्वाज, प्रिंसीपल सरनाम सिंह, राजीव शर्मा नारायणी देवी, लक्ष्मी, संतोष, बिमला, स्काउट पीके शर्मा, मुकेश कुमार, गाइड सजना, मीनू शर्मा आदि मौजूद थे।










