Tuesday, Feb 9th, 2010, 2:54 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarअजमेर व नागौर की टीमें बनी सिरमौर

भास्कर न्यूज. पाली

राजस्थान स्टेट जुनियर जिम्रास्टिक प्रतियोगिता के ब्वॉयज वर्ग में अजमेर तथा गल्र्स में नागौर की टीम ने चैम्पियनशिप जीती। समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिम्रास्टिक संघ के सचिव ओमप्रकाश शर्मा व देवेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि समारोह की अध्यक्ष व बालिया स्कूल की पिं्रसीपल नूतनबाला कपिला, मुख्य अतिथि मांगीलाल गांधी, विशिष्ट अतिथि नरेश मेहता, बजरंग हुरकट, महेंद्र गोयल, रजनीश करणावट व लहरीदास ने खिलाडिय़ों को पारितोषिक प्रदान किए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अजमेर के अभिलेख का रहा, जिसने 6 में से 5 इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं गल्र्स में नागौर की संगीता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयज टीम चैंपियनशिप अजमेर की टीम ने जीती। जोधपुर की टीम द्वितीय तथा उदयपुर तृतीय स्थान पर रहा। गल्र्स टीम चैम्पियनशिप नागौर ने जीती। जोधपुर की टीम द्वितीय व अजमेर की टीम तृतीय रही। समारोह को संबोधित करते हुए नूतनबाला कपिला ने गल्र्स स्कूल की जिम्रास्टिक टीम बनाने की मंशा जाहिर की। इस अवसर पर जिम्रास्टिक संघ व आर्यवीर दल के ओमप्रकाश शर्मा, महेश बागड़ी, रामचंद्र आर्य, कूकाराम, ओमप्रकाश मेवाड़ा, देवेंद्र मेवाड़ा, भंवर गौरी, कांतिलाल वैष्णव, योगेश शर्मा, प्रकाश सुथार, सरीन नाजिक ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: