पिकअप खड़े वाहन से भिड़ी, दो की मौत
कोटा-चित्तौड़ फोरलेन स्थित किशननिवास चौराहे पर सोमवार सुबह पिकअप खड़े वाहन से टकरा गई, जिससे पिकअप में सवार कपासन क्षेत्र के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर मार्ग बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु करवा दिया।
बिजौलियां थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोटा की ओर से आई पिकअप किशननिवास चौराहे पर खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। हादसे में चित्तौड़ जिले के कपासन थाने के बनाकियाकलां निवासी पिकअप चालक देबीलाल (३५) पुत्र लोभचंद अहीर व शांतिलाल (२२) पुत्र रत्ता सालवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पिकअप में फंसे शवों को निकलवाकर मुर्दाघर पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद कुछ देर हाइवे जाम रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु करवा दिया।










