कम भुगतान के विरोध में डाकघर में हंगामा
किशोरी & कम भुगतान मिलने को लेकर श्रमिकों ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस में हंगामा कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राजू, गुलाब, कोयलदेवी, चांद, लाड़ा, पामड़ा, मोती, भंवरी मेवादेवी, कमलीदेवी आदि ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 18 से 30 सितंबर तक सोहनपाल बंजारों की ढाणी में गे्रवल रोड पर काम किया था जिसमें उनकी मजदूरी मात्र 47 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से आई है जबकि उन्होंने पूरा काम किया था। भुगतान के दौरान पोस्ट ऑफिस में मजदूर भड़क गए और हंगामा कर दिया। कई मजदूर कम भुगतान के कारण बिना रुपए लिए ही लौट गए। श्रमिकों ने प्रशासन ने उचित मजदूरी दिलाने की मांग की है।










