Tuesday, Feb 9th, 2010, 6:22 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarविवाहिता से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग

Bhaskar News

जयपुर. ब्रम्हापुरी इलाके में मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार विवाहिता की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लेकमेल किया। उसने करीब एक लाख रुपए व जेवर ऐंठ लिए। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वह पांच वर्ष से रामगढ़ मोड़ पर किराए से रह रही थी। उसका टूरिस्ट गाइड पति अक्सर टूर पर रहता है। आठ माह पहले जब वह बीमार हुई तो युवक ने उसे ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

अश्लील क्लिपिंग दिखाकर एक लाख रुपए तथा जेवर ले लिए। युवक की 16 फरवरी को शादी है तथा मंगलवार को टीके का कार्यक्रम है। इधर, पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने शादी से पांच—छह दिन पहले ही विवाहिता से मकान खाली करा लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाहिता ने ही उससे संबंध बनाए। तीन माह पूर्व उसकी सगाई हुई तो उसने विवाहिता से संबंध तोड़ दिए। पुलिस जब्त किए मोबाइल की जांच कर रही है। आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: