Tuesday, Feb 9th, 2010, 4:13 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarदादर के लिए रवाना हुई सुपरफास्ट ट्रेन

Matrix News

भास्कर न्यूज. बीकानेर.

बीकानेर-दादर के बीच चलने वाली साप्ताहिक होली-डे-सुपर फास्ट ट्रेन सोमवार को बीकानेर से रवाना हुई। गाड़ी नंबर 0287 को दोपहर पौने तीन बजे शहर भाजपाध्यक्ष शशि शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बलदेवदास शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन के ड्राइवर और सहायक का शिव-शक्ति परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया।

गाड़ी को रवाना करनेे से पहले शहर भाजपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ-पूजा अर्चना की। इस मौके पर शिव-शक्ति परिवार के घनश्याम भाई की ओर से गाड़ी को सजावट करवाई गई और मिठाई भी बांटी गई। गाड़ी की रवानगीके समय टूरिस्ट गाइड विनोद भोजक, बजरंग लाल शर्मा, जतन लाल शर्मा, विनोद शर्मा, श्यामसिंह हाडलां, स्पिक मैके के दामोदर तंवर और नितिन वत्सस आदि उपस्थित थे। विदित रहे कि यह गाड़ी मंगलवार को दोपहर 12 बजे दादर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से दूसरी गाड़ी 0288 नंबर ट्रेन मंगलवार को रवाना होकर बुधवार को दोपहर 12.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

नहीं पहुंचे रेलवे अधिकारी

बीकानेर से होली-डे-सुपरफास्ट ट्रेन की रवानगी के समय रेलवे के आला अफसर नदारद रहे। इस सुपरफास्ट ट्रेन को एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक पार्टी के नेता ने रवाना की, जबकि इस मौके पर बीकानेर मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम, डीसीएम सभी बीकानेर में मौजूद थे लेकिन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक ने ही कार्यक्रम में शिरकत की। गाड़ी के रवानगी के समय रेलवे अधिकारियों की कमी अब शहर की जनता को खलने लगी है। लोगों का कहना है कि लगता है कि रेलवे अधिकारी बीकानेर से शुरू हो रही ट्रेनों से नाराज नजर आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार बढ़ते लोड को रेलवे महकमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: