Tuesday, Feb 9th, 2010, 4:30 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarस्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला की मौत

भास्कर न्यूज

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में स्वाइन फ्लू के शक में रविवार को भर्ती की गई महिला की मौत हो गई। महिला को नौ माह की गर्भ था। हालांकि महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जानकारी के अनुसार नागौर जिले में बादली निवासी घीसाराम की पत्नी 30 वर्षीय कमला को रविवार की रात गंभीर हालात में जेएलएन अस्पताल में लाया गया था।



कमला को नौ माह का गर्भ और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया। कमला ने रात भर मौत से संघर्ष किया और सोमवार को सुबह अपने सात छोटे छोटे बच्चों को छोड़ कर कमला ने दम तोड़ दिया।



सी श्रेणी का संदिग्ध भर्ती : जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके सारस्वत के अनुसार सोमवार को सी श्रेणी के एक संदिग्ध को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसी तरह जेएएलएन अस्पताल में ए श्रेणी के 4 संदिग्धांे की पहचान की गई हैं। इन्हें जरूरी हिदायत के साथ दवाइयां दे दी गई हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: