वाहन की टक्कर से बालिका की मौत
नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बालिका की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि हादसे में खांडी ओवरी निवासी मुस्कान (7) पुत्री गोपीचंद मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चौराई निवासी जयंतीलाल (25) पुत्र रमेश मीणा, सविता (30) गोपीचंद मीणा तथा कुलदीप (5) पुत्र गोपीचंद मीणा घायल हो गए। चारों मोटरसाइकिल पर खांडी ओवरी से कस्बे की ओर आ रहे थे। सूचना पर एएसआई स्वरूपसिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्राथमिक उपचार कर घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










