Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 5:09 am [IST]  

danik bhaskarडायरेक्ट बोले, साफ नहीं सिविल अस्पताल

Bhaskar News

लुधियाना.पंजाब हेल्थ सिस्टम कापरेरेशन के डायरेक्टर डा. अशोक नय्यर लुधियाना के सिविल अस्पताल की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं से से संतुष्ट नहीं हैं। सोमवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे डायरेक्टर ने सिविल अस्पताल के कोने—कोने का जायजा लिया।



खामियां पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों की खिंचाई भी की। डा.नय्यर अस्पताल के कंडम सामान के निपटारे के लिए लुधियाना पहुंचे थे। डायरेक्टर अन्य अधिकारियों के साथ एमरजेंसी, मेल, फीमेल वार्डो में भी गए।



यहां कुछ जगह पर उचित सफाई न होने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने डायरेक्टर को शिकायत कर दी कि कुछ दिन पहले हुई एक घटना में झुलसे मरीजों का उचित इलाज नहीं किया जा रहा, जिससे उनकी हालत बिगड़ रही है। डायरेक्टर ने बाथरूम तक का निरीक्षण किया। बाद में बातचीत में डायरेक्टर ने कहा कि अस्पताल में सफाई नहीं है।



अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए हैं। जो खामियां थीं उन्होंने अस्पताल में देखी, उनमें सुधार के लिए अधिकारियों को लिखित हिदायतें भी जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वार्डो में जगह पर्याप्त नहीं है, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। एमरजेंसी व बर्न यूनिट का निर्माण हो रहा है, इनमें जो भी संसाधन जरूरी होंगे, वह उपलब्ध कराए जाएंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: