तीसरे युवक की भी मौत
चित्तौडग़ढ़-उदयपुर मार्ग पर रकमपुरा के पास रविवार रात हुए हादसे में गंभीर घायल तीसरे युवक की भी देर रात मौत हो गई। रकमपुरा के पास ट्रक द्वारा चपेट में लेने से बाइक सवार समेलिया के माधुलाल भील की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चित्तौडग़ढ़ अस्पताल ले जाए गए नंदा भील के बाद गंगरार के बोलों का सांवता निवासी चंपालाल भील की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि माधुलाल भील की रविवार को चैनाखेड़ा में शादी होनी थी। इसके लिए वह अपने साथी नंदा व चंपालाल के साथ बाइक पर चैनाखेड़ा गांव जा रहा था। इस दौरान रकमपुरा के पास पीछे से आई ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद दूल्हे माधुलाल के परिवार व गांव में मातम का माहौल छा गया। इधर, माधुलाल के होने वाले ससुराल में भी शोक के साथ इस हादसे की चर्चा थी।










