Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 5:25 am [IST]  

danik bhaskarमौसम ने बदले तेवर और बढ़ गई ठंड

Bhaskar News

लुधियाना. सर्दी के बाद मौसम में गर्माहट आने लगी थी, लेकिन मौसम ने फिर से अपने तेवर बदल दिए हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान जहां सामान्य से ऊपर चल रहा था, वहीं दूसरा सप्ताह शुरू होते ही तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। जिसके कारण फिर से ठंड लौट आई है।



सोमवार को दिनभर रुक रुककर बूंदा—बांदी होती रही। जबकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा तथा तापमान में कुछ गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।



फरवरी के पहले सप्ताह में दिन का तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री के करीब अधिक और रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था। सात फरवरी को अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस था, वहीं यह गिरकर आठ फरवरी को 17 डिग्री के आसपास रह गया।



जबकि रात के तापमान में 5.4 डिग्री तापमान की बढ़त दर्ज की गई है। वैज्ञानिक का कहना है कि रात को बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. जीएस बैंस ने बताया कि पश्चिमी चक्रवात के कारण मौसम ने अपने रंग बदले हैं।



उन्हांेने बताया कि आने वाले दो दिनों तक इसी तरह बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दो मिमी बारिश नोट की गई। उन्होंने कहा कि बारिश किसी भी फसल के लिए नुकसानदेह नहीं है, बल्कि यह फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: