Tuesday, Feb 9th, 2010, 5:29 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarएक घंटे नहीं सुनी समस्या

Matrix News

भास्कर संवाददाता & उज्जैन

सोमवार को हालत यह थी कि अपनी समस्या लेकर विवि पहुंचे विद्यार्थियों को मौके पर अधिकारी नहीं मिला जिससे उन्हें एक घंटे इंतजार करना पड़ा। कुलपति एवं कुलसचिव के विवि में नहीं होने का फायदा उठाकर अधिकतर अधिकारी नदारद थे।

सुबह करीब 11.30 बजे फ्यूचर विजन, जीडीसी, अवंतिका और माधव सांइस कॉलेज के विद्यार्थी विवि पहुंचे। वे यहां जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन देकर वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत बीएससी फाइनल के प्रश्नपत्रों में एक दिन के अंतराल की मांग करने के लिए पहुंचे थे लेकिन विद्यार्थियों की समस्या सुनने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। कुलपति डॉ. शिवपालसिंह अहलावत अवकाश पर हैं, कुलसचिव डॉ. कमलाकर सिंह विभागीय कार्य से उज्जैन से बाहर गए हैं। इनकी अनुपस्थिति में कार्यकारी कुलपति, कुलानुशासक, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष, डीसीडीसी या पीआरओ को विद्यार्थियों से चर्चा करनी थी लेकिन ये मौके पर नहीं थे। करीब डेढ़ घंटे बाद विद्यार्थियों ने सहायक कुलसचिव दीपेश मिश्रा एवं सनदकुमार जैन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में शबनम अली, शाहिद खान, सविता भावसार, प्रियंका चौपड़ा, निहारिका मरमट, कमलेश कुमार, बबीता मकवाना, सपना गेहलोत आदि शामिल थीं।

कुलपति नहीं तो छुट्टी-सा माहौल

विक्रम विवि में अक्सर ये स्थिति निर्मित होती है। जब कुलपति डॉ. शिवपालसिंह अहलावत विवि में नहीं रहते हैं तो यहां छुट्टी-सा माहौल रहता है। निचले स्तर के सभी अधिकारियों के कैबिन खाली पड़े रहते हैं लेकिन जब कुलपति मौजूद रहते हैं तो अधिकारी भी डटे रहते हैं। यहां तक कि कुलपति की मौजूदगी में दूसरे अधिकारी विद्यार्थी से चर्चा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते।

अन्य दायित्व भी

ञ्चशिक्षकों के पास विवि के दायित्व के अलावा अध्यापन कार्य भी है, जिससे वे पूरे समय विवि में नहीं बैठ सकते। परीक्षा से संबंधित अधिकारी मौजूद थे, विद्यार्थियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई है।ज्ज्

डॉ. आर.के. अहिरवार, पीआरओ विक्रम विवि उज्जैन

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: