इंस्पेक्टर देंगे निर्माण कार्य की सूची
जोधपुर. शहर में अवैध रूप से भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा। ऐसे निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। शहर के सभी 65 वाडरे में जगह-जगह नगर निगम की इजाजत के बिना रहवासीय और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। कई स्थानों पर तो वार्ड प्रभारियों द्वारा डीओ भरने के बाद भी अवैध निर्माण चल रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम प्रशासन ने सभी वाडरे के निरीक्षकों और प्रभारियों को सख्त आदेश दिए हैं। उन्हें कहा गया है कि अपने-अपने वाडरे में परमिशन और बिना परमिशन होने वाले निर्माण कार्यो की सूची बनाकर निगम मुख्यालय में जमा करवाएं। इन सूचियों को एकत्रित करने का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें कई जगहों से अवैध निर्माण की जानकारी भी आई है। निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस देने की तैयारी की है।
21 वार्डो की डिटेल आई
शहर क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से 41, 47 और 48 के सफाई प्रभारियों व निरीक्षकों ने अपने—अपने वाडरे में हो रहे निर्माण कार्यो की सूची शहर आयुक्त के पास जमा करवानी शुरू कर दी है। इसके तहत कई जगहों पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यो का पता चला है। कई जगह यह निर्माण करवा रहे लोगों को हिदायत देते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। इसकी लिखित जानकारी निगम प्रशासन को दे दी गई है।
सख्त कार्रवाई करेंगे
अवैध रूप से निर्माण करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। ऐसे निर्माण रुकवा कर भवन मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी। - जुगलकिशोर मीणा, आयुक्त शहर
सूची बना रहे हैं
सफाई प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। सूचियां एकत्रित करने का कार्य जारी है। पंचायत चुनाव के दरम्यान कुछ लोगों ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया था जिसे रुकवा दिया गया है। अब इन लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। - दलवीरसिंह ढढ्डा, आयुक्त सरदारपुरा










