Tuesday, Feb 9th, 2010, 5:43 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarविशेषज्ञों ने ली निगम से जानकारी

Matrix News

उज्ज्ैन & डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के माध्यम से राज्य शासन द्वारा योजनाएं तैयार करने के लिए नियुक्त विशेषज्ञ मेहाली पटेल और सोनिया जैन ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला और अधीक्षण यंत्री जगदीश डगांवकर से मुलाकात की। दोनों विशेषज्ञ नगर विकास की योजनाएं तैयार करेंगी। ये इनका दूसरा दौरा है। पहले चरण में इन्होंने निगम अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली थी। इसके आधार पर योजनाओं से संबंधित बिंदु तैयार किए हैं। आयुक्त ने उन्हें जलप्रदाय व्यवस्था और कचरा प्रबंधन की योजना तैयार करने तथा निगम की आय बढ़ाने के लिए अन्य योजनाएं बनाने के लिए कहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: