भागवत सभी धार्मिक ग्रंथों का सार
सोनीपत& तारा नगर स्थित श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए संत नवल किशोर ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सभी धार्मिक गं्रथों का सार है। इसके नित्य अध्ययन से ही हम हर समस्या पर काबू पा सकते हैं। संत नवल किशोर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने अवतार रूप के माध्यम से हर व्यक्ति का
भला किया है। उन्होंने न सिर्फ इंद्र का दंभ तोड़ा बल्कि गोर्वधन के रूप में प्रकृति की पूजा करने का भी संदेश दिया था। भगवान श्री कृष्ण ने कौरवों की मदद सिर्फ इसलिए नहीं की कि क्योंकि वे अधर्म पर थे। भगवान सिर्फ धर्म मार्ग पर चलने वालों का ही साथ देते हैं।










