Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 6:55 am [IST]  

danik bhaskarसफल आप्रेशन कराकर लौटे 17 मरीज

भास्कर न्यूज& गोहाना

नेत्रदान एवं रक्तदान के लिए समर्पित समाजसेवी संस्था व सनातन धर्म मंदिर सभा के सहयोग से संचालित वेणू नेत्र केंद्र द्वारा भेजे गए 17 मरीज दिल्ली के वेणू नेत्र संस्थान में सफल नेत्र आप्रेशन के पश्चात शुक्रवार को गोहाना लौटे। आहुति के अध्यक्ष सन्नी निरंकारी ने वापिस लौटे मरीजों का स्वागत किया।

मेन बाजार के सनातन धर्म मंदिर में स्थित वेणू नेत्र केंद्र द्वारा हर सप्ताह प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों को मोतियाङ्क्षबद के आप्रेशन के लिए दिल्ली के शेख सराय में स्थित वेणू नेत्र संस्थान में भेजा जाता है। गत शुक्रवार को केंद्र द्वारा 20 लोगों को आप्रेशन के लिए भेजा बया था। जिनमें से तीन मरीजों का मधुमेह आदि कारणों से आप्रेशन नहीं किया जा सका वहीं 17 मरीजों को संस्थान द्वारा सफल आप्रेशन के पश्चात सोमवार को गोहाना भेजा। मरीजों को गोहाना तक पहुंचाने के लिए संस्थान की ओर से सहायक संजीव मरीजों के साथ आए। अभी तक तीन सप्ताह में उक्त केंद्र द्वारा 57 मरीजों के दिल्ली लेजा कर निशुल्क आप्रेशन कराए जा चुके हैं। मरीजों में से पं.टीकाराम, स्वरूप सिंह, चंद्रो देवी व रामकिशन ने दिल्ली के संस्मरणों को सांझा करते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें परिवार की तरह से सहयोग मिला तथा उन्हें इस दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: