मदिरा दुकानों की नीलामी २६ को
कार्यालय संवाददाता& सीहोर
जिले की ६३ देसी एवं १३ विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों की नीलामी नवीनीकरण के माध्यम से २६ फरवरी को कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा कलेक्टोरेट में की जाएगी। नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र बिक्री की अंतिम तिथि ११ फरवरी दोपहर ३ बजे तक तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ११ फरवरी सायं ५ बजे तक निर्धारित है।
जिला आबकारी अधिकारी एआर गोयल ने बताया कि शासन निर्देशानुसार वर्ष २०१०-११ अर्थात १ अप्रैल २०१० से ३१ मार्च, २०११ तक की अवधि के लिए जिले की ६३ देशी और १३ विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों, एकल समूहों की नवीनीकरण के माध्यम से निष्पादन की कार्रवाई २६ फरवरी को की जाएगी। नवीनीकरण से शेष बची दुकानों , नवीन मदिरा दुकानों के लिए १४ से २५ फरवरी तक की अवधि में कार्यालयीन समय में आवेदनों का विक्रय किया जायगा जिसकी अंतिम तिथि २६ फरवरी सुबह ११.३० बजे तक निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन पत्र २६ फरवरी की दोपहर १२ बजे तक जिला आबकारी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। कलेक्टर परिसर में २६ फरवरी को दोपहर २ बजे से निष्पादन की कार्यवाही की जायगी। मदिरा दुकानों की नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
बच्चें ने दी रंगारंग प्रस्तुति
मेहतवाड़ा& सरस्वती शिशु मंदिर दरखेड़ा के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण सिंह चौहान भोपाल विभाग समन्वयक थे। अध्यक्षता आजाद सिंह पहलवान वरिष्ठï भाजपा नेता ने की। विशेष अतिथि के रूप में रंजीत सिंह गुणवान विधायक एवं बाबू सिंह ठाकुर उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित किया तथा विधायक श्री गुणवान ने भवन निर्माण में सहयोग देने का आश्वासन दिया। आभार प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ठाकुर ने माना।
डा. आरसी जैन को बधाई
सीहोर& सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं मृदा विज्ञान विषय में उत्कृष्टï कार्य करने तथा कृषि शिक्षा अनुसंधान व विस्तार सेवाओं में योगदान के लिए कृषि वैज्ञानिक डा. एसके जैन की उपलब्धियां रिफरेश वर्क एशिया वाल्यूम में प्रकाशित होंगी। श्री जैन वर्तमान में आंचलिक अनुसंधान केंद्र खरगोन में पदस्थ हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।











