Tuesday, Feb 9th, 2010, 7:51 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपोषाहार में निकला कंसला

मदनगंज-किशनगढ़

जयपुर रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल चुंदड़ी में नांदी फाउंडेशन द्वारा वितरित किए जा रहे पोषाहार में सोमवार को कंसला निकला। इस पर गांव वालों ने प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए कहा कि नांदी फाउंडेशन द्वारा वितरित किए जा रहे भोजन को न लें।

प्रधानाध्यापक एमएल मौर्य ने बताया कि हमारे यहां मध्यांतर 1.20 बजे होता है। भोजन 12.30 बजे के लगभग आता है। मध्यांतर में आधा लड़कों को भोजन परोसा जा चुका था। कक्षा छह में पढऩे वाले मोहम्मद आरिख ने अपनी थाली लाकर प्रधानाध्यापक को दिखाई और बताया कि इसमें लाल धागे जैसी लम्बी रचना है जो कंसला है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मैने बच्चों को खाना खाने से मना कर दिया तथा उच्च अधिकारियों को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। मगर कोई अधिकारी सत्यता की जांच करने नहीं आया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जब तक मुझे उच्च अधिकारियों से निर्देश नहीं मिलेगा तब तक मैं पोषाहार नहीं लूंगा।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

पोषाहार में कंसला मिलने पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से विरोध जताया। सरपंच तेजसिंह ने बताया कि नांदी फाउंडेशन द्वारा दिए जा रहे भोजन पर लगातार विवाद हो रहा है। इसमें कभी चूहा, कभी छिपकली व अन्य जन्तु मिलते रहते हैं। हम किसी भी सूरत में ऐसा भोजन नहीं लेंगे।

नहीं पहुंचे अधिकारी

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना देने के बाद भी कोई उच्च अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। यह शर्म की बात है। स्वयं शिक्षा विभाग पोषाहार को लेकर निश्चित नहीं है। ऐसे पोषाहार को बंद कर देना चाहिए।

ञ्चमुझे दूरभाष पर सूचना मिली मगर मैं उसे ढंग से सुन नहीं पाया। सारी जानकारी का पता लगाकर उच्च अधिकारियों तक रिपोर्ट भेज दूंगा। अगर स्कूल वाले लिखकर दें कि हम नांदी फाउंडेशन से पोषाहार नहीं लेंगे तो हम इसे आगे भेज देंगे। नांदी फाउंडेशन पर हम निर्णय नहीं ले सकते।ज्ज्

सुवाराम जाट, बीईईओ

ञ्चहमारे यहां पोषाहार में कंसला निकला। इसकी सूचना बड़े अधिकारियों को व नांदी को दी मगर कोई नहीं आया। मुझे जैसा आदेश मिलेगा वैसा कार्य करूंगा। बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।ज्ज्

एमएल मौर्य, प्रधानाध्यापक

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: