Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 7:51 am [IST]  

danik bhaskarडीटीएफ ने किया विरोध प्रदर्शन

भास्कर न्यूज & कपूर

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की जिलाई इकाई ने किरणजीत कौर मौत के रोष स्वरूप शालीमार बाग में रोष रैली की तथा शिक्षा मंत्री की अर्थी फूंकी। रैली में ईटीटी अध्यापक यूनियन, बेरोजगार ईटीटी अध्यापक बीएड अध्यापक फ्रंट, शिक्षा वलंटीयर यूनियन, पेंडू मजदूर यूनियन, नौजवान भारत सभा, सबस्टीच्यूट टीचर्स यूनियन ने शिरकत की।

मौके पर मुख्य बाजारों में रोष मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की जिद्द के कारण ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। उन्होंने किरणजीत कौर के परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। मौके पर डीटीएफ के जिलाध्यक्ष सुच्चा सिंह, कर्म सिंह, विनोद कपूर, अश्वनी टिब्बा, ज्योति महिंद्रू, ईटीटी यूनियन के जिला अध्यक्ष रछपाल सिंह वड़ैच, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह, शिक्षा वलंटियर के अध्यक्ष परमजीत सिंह, जैमल सिंह, बलविंद्र सिंह, पवन कुमार, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह मान, बीएड फ्रंट के जिलाध्यक्ष सरताज सिंह, पेंडू मजदूर यूनियन नेता बलविंद्र सिंह, रणजीत देसल, सुखविंद्र मोहन, सुखविंद्र सिंह, गुरदेव सिंह ने संबोधित किया।

शिक्षिका की मौत पर दुख जताया

शिक्षा वलंटियर्स के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने किरणजीत की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस मौके सरकार की निंदा करते हुए शिक्षकों के आंदोलन को जायज ठहराया गया। और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी मांग की गई। इस अवसर पर परमिंद्र सिंह, जसविंद्र कौर, पंकज, सतपाल सिंह, भूपिंद्र सिंह, कमलेश रानी, दलजीत कौर, सलोनी कुमरा, दविंद्र कुमार, मनप्रीत कौर उपस्थित थे।

रावण सेना एक्शन कमेटी की बैठक

रावण सेना एक्शन कमेटी की विशेष बैठक मोहल्ला शहरियां में चरणजीत हंस के आवास पर हुई। जिसमें ईजीएस अध्यापिका किरणजीत की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर सुखविंद्रपाल सुक्खा, सतपाल नाहर, लाडी सभ्रवाल, सुरिंद्र काका, विजय कुमार, अजय कुमार, लंकेश, कुलदीप, अतुल नाहर, अमित नाहर आदि उपस्थित थे।

पंजाब सरकार पर ग्रांटों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

गढ़दीवाला &केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के विकास के लिए विभिन्न स्कीमों के तहत करोड़ो रूपये की ग्रांटे दी जा रही है परंतु पंजाब सरकार उन ग्रांटों का दुरुप्रयोग करके केंद्र सरकार पर भेद भाव पूर्व व्यवहार का आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को केंद्र सरकार के सिर पर मड़ रही हैं। यह शब्द सांसद धर्मवाल सभ्रवाल ने सहोता किसान सभा की और से श्री गुरू तेगबहादुर जंजघर चोहका रोड, गढ़दीवाला में हुए समागम को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नरेगा स्कीम से गांवों का विकास होने के साथ साथ ग्रामीण लोगों को रोजगार भी मिल रहा हैं। जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: