- Home
Haryana
Bhiwani Zila
Charkhi dadri
टोका चालकों ने पहाड़ का रास्ता रोका
भास्कर न्यूज& चरखी दादरी
गांव मानकावास के टोका चालकों ने पहाड़ के जाने वाले रास्तों को जेसीबी से खोदकर आवागमन ठप कर दिया। इससे क्रेशर संचालकों व पहाड़ के प्लाट मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किराया न देने का आरोप
पहाड़ से के्रशर तक पत्थर लाने पर पूरा किराया नहीं देने का आरोप लगाते हुए गांव मानकावास के दर्जनों टोका चालकों ने 5 फरवरी को पहाड़ से आने वाले रास्तों को रोक दिया। इससे दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंस गए। वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को खुलवाया। गौरतलब है कि 7 फरवरी की सुबह टोका चालकों ने जेसीबी की सहायता से पहाड़ से मानकावास की और आने वाले दोनों रास्तों पर छह-छह फीट गहरी खाई खोद दी। टोका चालकों का कहना है कि जब तक पूरा किराया नहीं दिया जाता वे रास्ते को नहीं खोलेंगे। के्रशर संचालकों का कहना है कि टोका चालक गांववासी होने की दादागिरी दिखा रहे हैं।









