- Home
Madhya Pradesh
Sehore Zila
Ashta
निर्माण सामग्री से सड़क जाम
कार्यालय संवाददाता& आष्टïा
नगर में बाजार की प्रमुख सड़क ों पर निर्माण सामग्री धड़ल्ले से डाली जा रही है। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही यातायात भी प्रभावित हो रहा है और प्रतिदिन जाम लग रहा हैं।
शांति समिति की बैठकों में भी सदस्यों द्वारा समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम को सड़कों पर डाली जाने वाली मकान निर्माण सामग्री के बारे में अवगत कराया था। इसके बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा प्रतिदिन शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के बुधवारा, शाहजानी मस्जिद एवं शीतला माता मंदिर रोड, गंज चौराहा, दशहरा मैदान रोड, कसाईपुरा चौराहा आदि स्थानों पर मकान निर्माण का मटेरियल सड़क पर ही पड़ा हुआ है, जबकि नगर क ी इन प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। इस समय बुधवारा स्कू ल के पास रेत का ढेर लगा होने से दोनों तरफ से वाहनों का जाम लग रहा है। इस ओर देखने की फुर्सत किसी को भी नहीं है।
कई दिनों तक पड़ा रहता है मटेरियल
सड़कों पर मटेरियल एक सप्ताह से अधिक समय तक पड़ा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतें करने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
इस संबंध में एसडीएम रविशंकर पटले का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। इसके बाद भी जहां यातायात अवरुद्घ हो रहा है, वहां से मटेरियल हटवाकर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









