जवाहर व पठान क्लब जीते
Matrix News
धौलपुर & जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैचों में जवाहर एवं पठान क्लब विजेता रहे। पहले मैच में जवाहर क्लब ने चंदन क्लब को ५ रन से हराया। जवाहर क्लब ने पहले खेलते हुए १३२ रन बनाए। इसके जवाब में चंदन क्लब की पूरी टीम १२७ रनों पर आउट हो गई। दूसरे मैच में पठान क्लब ने यंग स्टार क्लब को ११ रनों से हराया। पठान क्लब ने पहले खेलते हुए ९९ रन बनाएं। यंग स्टार क्लब ने ८८ रन ही बना सका।
shopping










