पोकरण में ट्रेन के ठहराव को लेकर ज्ञापन भेजा
पोकरण & सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक व रेल मंत्री को एक ज्ञापन भेज कर जैसलमेर से बीकानेर जाने वाली टे्रन का ठहराव पोकरण में करवाने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि पोकरण विश्वस्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। यहां देशी-विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। बाबा रामदेव के समाधि स्थल रामदेवरा व बाबा के जीवन से जुड़े विभिन्न धार्मिक स्थल पोकरण में होने से वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर से बीकानेर जाने वाली ट्रेन का पोकरण में ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।










