कॅरियर निर्माण विषयक कार्यशाला
लाडनूं& आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वाधान में भूतोडिय़ा बालिका उमावि में एक दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला हुई। कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के डा. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कॅरियर के निर्माण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण सौपान होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ कॅरियर के प्रति भी विद्यार्थी को सचेत रहकर अपनी रूचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करना चाहिए। डा. त्रिपाठी ने छात्राओं को कॅरियर निर्माण के सूत्र बताए। वीरेंद्र भाटी ने कहा कि हमारी शिक्षा कैसी हो यह महत्वपूर्ण है। इसकी झलक हमारे व्यक्तित्व से मिलनी चाहिए। विद्यालय की प्राचार्या अलका गुहराय ने कॅरियर निर्माण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शारदा आर्य, मंजू, रेवतलमल आदि उपस्थित थे।










