हुकमचंद के निधन पर सिंदोलिया खाप ने शोक जताया
भास्कर न्यूज& बाढड़ा
समाज सेवी हुकमचंद बड्दू के निधन पर सोमवार को सिंदोलिया खाप ८४ ने शोक व्यक्त किया है। वे ७५ वर्ष के थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो की सिंदोलिया खाप ने प्रसंशा की।
दो मिनट का मौन रखा
समाजसेवी हुक्मचंद चैना बड्दू के निधन पर सिंदोलिया खाप चौरासी ने सोमवार को कस्बे के जेवली रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में दो मिनट का मौन रखकर
श्रद्धांजलि दी।
इन्होंने भी जताया शोक
उनके निधन पर सिंदोलिया खाप चौरासी के प्रधान अमरचंद, खाप सचिव मास्टर अत्तर सिंह भांडवा, प्रवक्ता सतीश शास्त्री, रामेश्वर बेरला, डाक्टर विद्यानंद, मीरसिंह बाढड़ा, प्रताप चौटाला, मास्टर रामानंद मांढी, शीशराम, सीताराम काकड़ोली, कमल सिंह ओबरा, धनपत गिगनाऊ व रमेश कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।











