- Home
Madhya Pradesh
Hoshangabad Zila
Pipariya
जयकारों से गूंजा पचमढ़ी
संवाददाता &पिपरिया/पचमढ़ी
पचमढ़ी में सैलानियों का स्थान अब शिव भक्तों ने ले लिया है। महाशिवरात्रि मेले के दौरान मप्र, महाराष्ट्र और विदर्भ से हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से भीड़ में इजाफा हुआ है। सोमवार को लगभग ४५ हजार लोगों ने पचमढ़ी के मंदिरों में दर्शन किए। ९ से १२ फरवरी के बीच यह आंकड़ा २ लाख तक पहुंचने की संभावना है। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही पचमढ़ी में भक्तों की भीड़ में काफी इजाफा होगा। ऊंची पहाडऱी पर प्रसिद्ध चौरागढ़ मंदिर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पचमढ़ी थानाप्रभारी डीएस चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन लगभग ढ़ाई लाख श्रद्धालु पचमढ़ी आएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पचमढ़ी के बाजारों में रौनक लौट आई है। पचमढ़ी के जटाशंकर, महादेव, चौरागढ़, गुप्तमहादेव आदि मंदिरों में भारी भीड़ इक_ा हो रही है।
महादेव की भक्ति में डूबेगा शहर
पिपरिया & शहर के प्रतिष्ठित श्रीऊमर वालेे दादा शिवमंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव और नि:शुल्क गरीब कन्या विवाह समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। गौरतलब है कि ११ से १३ फरवरी तक चलने वाला यह शहर का बड़ा आयोजन है। लिहाजा आयोजन की सफलता के लिए दानदाता बढ़चढ़ कर दान दे रहे हैं। वहीं समिति के सदस्य रात-दिन तैयारियां कर रहे हैं। ११ फरवरी को २१ जोड़ों का नि:शुल्क विवाह होगा। जिसमें समिति के द्वारा लोगों के सहयोग से कन्या को गृहस्थी के उपयोग में आने वाली सामग्री भी दान करेगी। इसके अलावा कन्या को दुल्हन सामग्री भी दी जाती है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल होते हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत ११ फरवरी को दोपहर २ बजे से बारात भ्रमण, ४ बजे वरमाला का कार्यक्रम होगा। जिसके लिए मंच को सजाया-संवारा जाएगा। वहीं शाम करीब ५.३० बजे से विद्वान पंडित जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराएंगे।
होगा महाभिषेक
१२ फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में विशेष आयोजन और महाआरती होगी। इस दिन सुबह ८ बजे शिव महाभिषेक होगा जिसमें ५१ दंपत्ति भाग लेंगे। रात में भगवान का श्रृंगार दर्शन और महाआरती होगी। वहीं इंदौर से आ रहे गायक मनीष तिवारी भजन की प्रस्तुती देंगे।
भंडारे का आयोजन
आयोजन के अंतिम दिन १३ फरवरी को मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। दिन भर चलने वाले इस भंडारे में शहर के लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उमड़ेगी भारी भीड़
मूर्ति श्रंगार और महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। जिसके चलते मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैैं। मंदिर के पास ही शामियाना लगाया जा रहा हैै। इसके अलावा मंदिर के अंदर साफ-सफाई और पुताई का काम चल रहा हैै।
पचमढ़ी। जटाशंकर मंदिर में विराजमान भगवान शिव की प्रतिमा। भास्कर









