समाधान नहीं तो करेंगे चक्का जाम
भास्कर न्यूज & करनाल
दि हरियाणा सहकारी परिवहन समितियां कल्याण संघ शाखा करनाल ने कर्ण पार्क में मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता शीशपाल राणा ने की।
बैठक में रोडवेज कर्मचारियों पर गुंडागर्दी व दादागिरी करने का आरोप लगाया गया तथा प्रशासन पर कार्रवाई अमल में न लाने पर निंदा की गई। समिति सदस्यों ने चेताया कि यदि उनकी समस्या का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो पूरे जिले की निजी 60 बसों को जिला सचिवालय पर खड़ी कर चक्का जाम करेंगे।
प्रदेश उपप्रधान राजबीर मोकल ने कहा कि रोडवेज को जीएम जैसे अधिकारी न चलाकर कर्मचारी यूनियन चला रही हैं। कंडक्टर व ड्राइवर जीएम व आरटीए का काम कर रहे हैं। सहकारी परिवहन की बसों को धक्काशाही से बस स्टैंड के अंदर नहीं जाने दिया जाता है। सहकारी परिवहन समितियां 40 करोड़ का राजस्व सरकार को दे रही है। फिर भी उनकी बसों को अवैध बताया जा रहा है, जबकि यह सब बसें वैध हैं। उन्होंने कर्मचारी नेताओं पर बसें व जीपें अवैध रूप से चलावाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन अपनी बसें जिला सचिवालय पर खड़ी कर देंगे। बैठक में मुख्य रूप से ाजबीर सिंह, मामचंद, मनोज कांबोज, ओंकार सिंह, मनोज राणा, जसवंत कांबोज, रणधीर राणा, विजय पाल राणा, रविंद्र राणा आदि उपस्थित थे।










