जनपद से राजधानी एक क्लिक पर
राज्य में ईगर्वनेंस को बेहतर बनाने के लिए स्टेट वाईड एरीया नेटवर्क के तहत राज्य के सभी मुख्यालयों व उनके विभागों को आपस में जोडऩे की कवायद शुरू की जा चुकी है।
शहर के सभी विभागों को स्वान के तहत जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिले के सभी ब्लाक व जिला मुख्यालय में इसके लिए हार्डवेयर का इंस्टालेशन व स्थान का चयन कर लिया गया है।
इस प्रक्रिया में दूर संचार कंपनी बीएसएनएल से ४ एमबीपीएस का लीज लाईन ली गई है और सभी विभागों के कार्यालय चाहे वो कोई भी सरकारी विभाग हो को आपस में जोड़ दिया जाएगा। सभी कार्यालयों में इसके लिए एंटेना लगाया जा रहा है। इस कार्य की शुरूआत पिछले साल से ही की जा चुकी है। क्योंकि इस योजना क ो पूरे राज्य में एक साथ शुरू किया जाएगा इसलिए इसे पूरा होने में लगभग ६से ७ महीने और लगने की संभावना है। विदित हो की यह राज्य सरकार के द्वारा चलाया गया कार्यक्र म है। भविष्य में इस योजना के तहत इंटरनेंट
फोन का भी इस्तेमाल विभागों के द्वारा किया जा सकता है। -शेष पेज 12
एनआईसी अधिकारी गिरीश अनवेकर ने बताया की इस योजना के शुरू हो जाने से सारे विभाग की जानकारी आनलाईन हो जाएगी। इसके साथ ही सभी कार्यालयों के कार्य करने की गति में तेजी आ जाएगी।
लोगों को इस कार्यक्रम के शुरू हो जाने से बात-बात पर कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। विभागों के सभी डाटा आनलाईन हो जाएगी और सभी जानकारी डिजिटली उपलब्ध हो जाएगी। जब डाटा डिजिटल हो जाएगा तो इसके नष्ट होने व खो जाने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस योजना के शुरू हो जाने से सभी विभाग की जानकारी कहीं से भी मिल जाएगी आज तक जो काम मैन्युअली करना पड़ता था। वह अब तेजी से होने लगेगा। लोगों के समय की भी बचत होगी साथ ही अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिल जाएगा। श्री अनवेकर ने बताया कि इस योजना के तहत सारी जानकारी आनलाईन हो जाएगी लेकिन कोई इसे हैक ना कर सके और इसके डेटा के साथ छेड़-छाड़ ना कर सके इसका भी ख्याल रखा गया है व इसकी सिक्युरिटी सिस्टम को भी पुख्ता बनाया गया है। भविष्य में इस योजना के सुविधाओं में विस्तार की भी संभावना है। जिसके तहत लोगों को और भी कई नई सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
जानकारी उपलब्ध
होगी तुरंत
स्वान के तहत राज्य के किसी भी विभाग की जानकारी को लोग कहीं से भी एक्सेस कर सकते है। बस एक क्लिक करने की आवश्यक्ता होगी और किसी भी विभाग की योजना,आवेदन,कोर्ट में पेशी व कार्य की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही इस योजना के शुरू हो जाने से सभी जनपद सरकार के त्वरित संपर्क में होगा व किसी भी सूचना का आदान प्रदान तेज गति से हो पाएगा।










