टीम इंडिया की शर्मनाक हार, द. अफ्रीका ने पारी और 6 रन से पीटा
नागपुर. दक्षिण अफ्रीका ने नंबर वन टेस्ट टीम भारत को नागपुर टेस्ट में 6 रन और पारी से पीट दिया। सचिन तेंदुलकर का संघर्षपूर्ण शतक भी पारी से हार को टालने में नाकाम रहा। भारत के कागजी शेर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टीन और हैरिस की कहर बरपाती गेंदों को झेलने में विफल रहे।
श्रृंखला के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मैच के चौथे दिन ही फानोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 319 रन पर ऑलआउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर डेल स्टीन और हैरिस ने तीन-तीन, पारनेल ने दो और मोर्केल व कालिस ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी पारी में भी भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। टीम इंडिया की ओर से सचिन ने 100, हरभजन ने 39, धोनी ने 25, साहा ने 36, मुरली ने 32, गंभीर ने 1, सहवाग ने 16, ज़हीर ने 33 और बद्रीनाथ ने 6 रन बनाए।
भारत की एकमात्र उम्मीद सचिन तेंदुलकर ने करियर का 46वां शतक जड़ा। टेस्ट करियर में यह 100वां मौका है जब सचिन ने 50 से अधिक रन बनाये हैं। मास्टर ब्लास्टर के टेस्ट मैचों में अब 45 शतक और 55 अर्धशतक हैं।
धोनी की कप्तानी में पहली हार: टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली पारी और 6 रन की हार धोनी की कप्तानी में पहली हार है। भारत ने धोनी की अगुवाई में 12 टेस्ट मैच खेले है जिनमें से आठ में जीत तथा एक में हार मिली है। तीन मैच ड्रा रहे हैं।
पहला दिन सचिन पर टिकीं भारत की उम्मीदें
दूसरा दिन अमला के दोहरे शतक तले दबा भारत
तीसरा दिन कालिस-अमला के शतक से द. अफ्रीका मजबूत
मैच संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें-
* द. अफ्रीका रहा है भारत पे भारी
* एक शतक और अफ्रीका फतेह
* तैयार है दक्षिण अफ्रीका
* हम भी हैं जोश में, बातें कर होश में
* किसमें कितना है दम
* शतकों का शतक ठोका कालिस ने
* अब होगी असल बादशाहत की जंग
* नागपुर टेस्ट से लक्ष्मण आउट



