गांधी के सिद्धांतों का प्रचार करने का आह्वïान
करनाल& अखिल भारत युवा रचनात्मक समाज के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष दयाल सिंह ने समाज के कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया कि वे राष्टï्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रचार करें। अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर समाज की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। जितना अहिंसा का संदेश फैलेगा, उतनी ही समाज शांति के पथ पर अग्रसर होगा। सेक्टर नौ में आयोजित इस कार्यक्रम में पाला राम, विनोद कुमार, शमशेर सिंह, सुरजीत कौर, शीला देवी, सतपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।










