Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 9:58 am [IST]  

danik bhaskarवैलेंटाइन डे पर महिलाओं से कम रोमांटिक होते हैं पुरुष

Bhaskar.com

kissलंदन. एक नए अध्ययन में पता चला है कि पुरुष वैलेंटाइन डे पर महिलाओं से कम रोमांटिक होते हैं। 2100 वयस्कों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक जहां 4 में से 3 महिलाओं का कहना है कि उन्हें इस दिन अपने प्रेमी की लिखी कविता या प्रेम पत्र पढ़कर असीम खुशी मिलेगी, वहीं आधे से ज्यादा पुरुषों ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेमिकाओं के लिए ऐसा कुछ करने बारे सोचा ही नहीं।

बहुत सी महिलाओं ने दावा किया है कि अगर वैलेंटाइन पर उन्हें अपने प्रेमी का लिखा लव लैटर या कविता मिली तो वे उसे सहेज कर रख्रेंगी। लेकिन सिर्फ 6 फीसदी पुरुष ऐसे हैं जो प्रेमिका के लिए इस खास दिन कविता लिखना पसंद करते हैं। इसका मतलब यह कि वह प्यार के इजहार के इस खूबसूरत दिन भी बोरियत में गुजारना चाहते हैं।



एक संस्था द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 5 में से एक पुरुष ने कहा कि उनके लिए एसएमएस भेजना कविता लिखने से ज्यादा आसान है। अध्ययन में पता चला कि ज्यादातर महिलाएं फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नैटवर्किग साइटों की सदस्य हैं और आधे में से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि इस वैलेंटाइन एक प्यारे से ग्रीटिंग कार्ड की बजाय अगर उनके प्रेमी ने उनके वॉल पर प्यार का संदेश पोस्ट किया तो वे दुखी होंगी। तीन में से दो महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपने पार्टनर से कॉम्पलीमैंट सुनना अच्छा लगता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: