अब रियालिटी शो में नहीं नाच पाएगा आपका नन्हा
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के रियालिटी शोज पर रोक लगाने का फैसला कर लिया है। कोर्ट का मानना है कि बच्चों के रियालिटी शो बालश्रम का ही एक रूप हैं और ये मासूम बचपन को नुकसान पहुंचाता है। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट जल्दी ही टेलिविजन के सभी ऐसे शोज को बंद करने का फरमान जारी कर सकता है जिसमें बच्चे परफॉर्म करते हैं। यानी अगर अब आप अपने नन्हें राजकुमार या राजकुमारी को टीवी पर नाचते, गाते या फिर कॉमेडी करते हुए स्टार बनता देखने का सपना देख रहे हों तो फिर हो सकता है आपका ये सपना पूरा न हो सके। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट को पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार इन शोज को बंद करने के निर्देश 17 फरवरी तक जारी हो सकते हैं। लेकिन बात तब बनेगी जब इन निर्देशों का पालन भी किया जाए।










