Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Feb 9th, 2010, 10:58 am [IST]  

danik bhaskarपंजाब सरकार कर रही है ग्रांटों का गलत प्रयोग

Matrix News

केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के विकास के लिए विभिन्न स्कीमों के तहत करोड़ो रूपये की ग्रांटे दी जा रही है परंतु पंजाब सरकार उन ग्रांटों का दुरुप्रयोग करके केंद्र सरकार पर भेद भाव पूर्व व्यवहार का आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को केंद्र सरकार के सिर पर मड़ रही हैं।

यह शब्द सांसद धर्मवाल सभ्रवाल ने सहोता किसान सभा की और से श्री गुरू तेगबहादुर जंजघर चोहका रोड, गढ़दीवाला में करवाए गए समागम को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नरेगा स्कीम से गांवों का विकास होने के साथ साथ ग्रामीण लोगों को रोजगार भी मिल रहा हैं। जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं। इस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत पंजाब सरकार को भी अधिक ग्रांटे दे रही हैं परंतु प्रदेश की पंजाब सरकार उन ग्रांटों का सही प्रयोग नहीं कर रही।

उन्होंने सहोता किसान सभा के कम्यूनिटी सैंटर बनाने व श्मशानघाट के निर्मार्ण के लिए जल्दी ही ग्रांट जारी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा. सुखदेव शर्मा, राम लुभाया फैली, शिव दयाल, पृथीपाल सिंह, अजीत सिंह, रसपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जसविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलवंत तालिब, अमरीक सिंह, केवन किशनपुरी सचदेव सिंह, जरनैल सिंह, तीर्थ सिंह, तरसेम सिंह, सुभाष कुमार उपस्थित थे।

कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

गढ़दीवाला & गांव रमदासपुर में गुरुद्वारा गुरु शब्द प्रकाश रमदासपुर के मुख्य संत हरचरण सिंह खालसा द्वारा समूह संगत के सहयोग से श्री रविदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भाई जगजीत सिंह, कोमल हजूरी रागी, मनजीत सिंह, भाई बलवीर सिंह, भाई इंद्रजीत सिंह, भाई जसविंदर सिंह, बीबी गुरदीश कौर, बाबा प्रेम सिंह, भाई हरपाल सिंह ने कीर्तन किया। इस अवसर पर भाई सुरेंदर सिंह चौहका, डा. हरजीत सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: