अंबानी खरीदेंगे फुटबॉल क्लब!!!
लंदन. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सहारा ग्रुप के अध्यक्ष सुब्रतो रॉय प्रख्यात फुटबॉल क्लब लिवरपूल का 51 प्रतिशत हिस्सा खरीद सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक अंबानी और रॉय इंग्लिश फुटबॉल के सबसे सफल क्लब के संयुक्त मालिक बन सकते हैं।
हालाकि इस खबर के मीडिया में आते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के प्रवक्ता ने उसका खंडन कर दिया। खबरचियों का माने तो दुनिया के सातवें सबसे अमीर आदमी अंबानी अब फुटबॉल क्लब लिवरपूल को ओवरटेक करने की सोच रहे थे।
लिवरपूल फुटबॉल क्लब वर्तमान में अमेरिका के डॉर्ज जिलेट और टॉम हिक्स के पास है। दोनों संयुक्त मालिकों में मनमुटाव की खबरों के बाद क्लब के बिकने की खबरें बाजार में गर्म थी। इसके बाद फुटबॉल प्रेमियों की रुची भी इससे हटने लगी थी।










