Tuesday, Feb 9th, 2010, 2:54 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskar"मैनेजमेंट गुरू ने जहर उगला, महाराष्ट्र का अपमान किया"

Agency

rahulमुंबई. शिवसेना को अब शाहरुख खान, राहुल गांधी के बाद एक नया शिकार मिल गया है। ये और कोई नहीं बल्‍कि मैनेजमेंट गुरू अरिंदम चौधरी  हैं। शिवसेना ने राहुल के साथ चौधरी पर भी हमला बोला है।

ठाकरे ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि मुंबई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मुंबई को बंबई कह कर बुलाया। यह मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश है।

ठाकरे आगे लिखते हैं कि 39 वर्षीय राहुल गांधी की मुंबई यात्रा कांग्रेस की अंतिम यात्रा के समान थी। वहीं, राज्य के गृहमंत्री रमेश भागवे पर भी हमला करते हुए ठाकरे लिखते हैं कि मंत्री ने राहुल का जूता उठाकर जो काम किया है, उसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। इसी बहाने राहुल को भी आड़े हाथों लेते हुए ठाकरे ने लिखा है कि राहुल गांधी महात्मा गांधी नहीं है जो उनके जूते को दिल से लगाया जाए।

arindam111अरिंदम चौधरी पर भी बरसी शिवसेना

शिवसेना ने राहुल गांधी के साथ अब ‘मुम्बई को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने’ की वकालत करने वाले मैनेजमेंट गुरू अरिंदम चौधरी पर निशाना साधा है। संडे इंडियन के प्रधान सम्पादक चौधरी ने अपनी पत्रिका में छपे सम्पादकीय में लिख है कि शाहरुख को अपने नजरिए पर टिके रहने के लिये सलाम। गुंडागर्दी को खत्म करने और मुम्बई को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने का यह सही समय है।

शिवसेना ने इसी पर अपना गुस्‍सा निकालते हुए कहा कि चौधरी ने यह जहर उगलकर महाराष्ट्र का अपमान किया है। वहीं, चौधरी ने टेलीविजन पर एक चर्चा के दौरान मुम्बई को जानबूझकर बम्बई कहा था।


* शरद पवार का ठाकरे पर हमला, बूढ़े ठाकरे युवाओं को दें सीख
* ठाकरे के दरबार में पवार की हाजिरी
* "क्रिकेटरों की सुरक्षा राज्‍य सरकार की जिम्‍मेदारी, न कि ठाकरे की"
* बाल ठाकरे के मना करने के बावजूद फूंका गया शाहरुख का पुतला
* ठाकरे के अंगना में पवार, कई मुद्दों पर हुई बात
* कांगेसियों ने बाल ठाकरे का पुतला फूंका, रोष
* ठाकरे के खिलाफ भड़ास
* उद्घव ठाकरे ने करवाया जोशी के घर पर हमला
* दिल के कैमरे से दिमाग का क्लिक है, अच्छी फोटो- वामन ठाकरे
* ..जब जया बच्चन ने राज ठाकरे को चौंकाया

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack