कैथल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
सीवन & क्रिकेट एसोसिएशन सीवन की ओर से आयोजित आठ दिवसीय शहीद भगत सिंह ट्वेंटी-20 कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच सीवन व कैथल के बीच हुआ जिसमें सीवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए, जवाब में कैथल की टीम ने स्कोर पीछा करते हुए मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच शान-ए-पंजाब व नीलोखेड़ी की टीमों के बीच होना था लेकिन बरसात के कारण पंजाब की टीम न पहुंच पाने के कारण नीलोखेड़ी की टीम को बाई मिलने से विजय घोषित किया गया है। पहले मैच के लिए मैन आफ दा मैच कैथल टीम के नरेश कुमार को दिया गया।
दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ
टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि सीवन थाना प्रभारी सतीश कुमार थे और अध्यक्षता श्याम लाल नंबरदार ने की। मैच का शुभारंभ सतीश कुमार ने किया। एसोसिएशन के प्रधान भीम मेहता ने मुख्य अतिथि व उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रमेश बंसल, आनंद मुंजाल, पिन्दर शाही, सुभाष रहेजा, रूपेश रहेजा, अनिल गर्ग, बीके मोर्य, विक्रम सैनी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।










